रतन टाटा के करीबी Shantanu Naidu को मिली टाटा मोटर्स में बड़ी जिम्मेदारी!

0

नई दिल्ली, रतन टाटा के करीबी दोस्त और उनके विश्वासपात्र Shantanu Naidu को टाटा मोटर्स में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने खुद इस खबर को लिंक्डइन पर साझा किया और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। शांतनु अब टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर, हेड – स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव के पद को संभालेंगे।

अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह उनके लिए सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि एक भावनात्मक यात्रा भी है, क्योंकि उनका परिवार पहले से ही टाटा मोटर्स से जुड़ा रहा है। उनके पिता भी टाटा प्लांट में काम करते थे और Shantanu Naidu ने बचपन में उन्हें इसी कंपनी की यूनिफॉर्म में घर लौटते देखा था। अब, इतने सालों बाद खुद उसी कंपनी में एक अहम पद संभालना उनके लिए गर्व की बात है।

Sponsored Ad

भावुक पोस्ट में याद की पुरानी बातें

Shantanu Naidu ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में टाटा मोटर्स से अपने बचपन के रिश्ते को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि जब उनके पिता टाटा प्लांट से सफेद शर्ट और नेवी ब्लू पैंट पहनकर घर लौटते थे, तो वह खिड़की से उनका इंतजार किया करते थे। अब, समय ने पूरा चक्र पूरा कर दिया है और वह खुद उसी कंपनी का हिस्सा बन गए हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट के साथ टाटा नैनो कार के साथ एक फोटो भी साझा की, जो रतन टाटा के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक थी। यह कार रतन टाटा का सपना थी, जिसे उन्होंने आम आदमी के लिए किफायती कीमत पर लॉन्च किया था।

लोगों ने दी शुभकामनाएं

Shantanu Naidu की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार हो गई। कई यूजर्स ने उन्हें इस बड़ी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, बहुत ही प्रेरणादायक सफर! टाटा मोटर्स में यह भूमिका संभालने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई।

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद है कि आप इस कंपनी को आगे ले जाने में उतनी ही मेहनत करेंगे, जितनी कभी रतन टाटा ने 1962 में की थी।

gadget uncle desktop ad

रतन टाटा और Shantanu Naidu की दोस्ती

रतन टाटा और Shantanu Naidu के बीच बहुत गहरी दोस्ती थी। नायडू उनके आखिरी समय तक उनके साथ रहे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रतन टाटा ने अपनी वसीयत में भी नायडू का नाम दर्ज किया था, जिससे उनकी घनिष्ठता साफ जाहिर होती है।

रतन टाटा ने न सिर्फ नायडू के एजुकेशन लोन को माफ किया, बल्कि उनके स्टार्टअप गुडफेलो में अपनी हिस्सेदारी भी छोड़ दी थी। यह स्टार्टअप बुजुर्गों के लिए एक विशेष सेवा प्रदान करता है, जिससे उन्हें अकेलेपन का सामना न करना पड़े।

रतन टाटा के निधन के बाद भावुक हुए Shantanu Naidu

9 अक्टूबर 2024 को रतन टाटा के निधन के बाद, Shantanu Naidu ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा,
“इस दोस्ती ने मेरे दिल में जो खालीपन छोड़ दिया है, मैं अपना पूरा जीवन उसे भरने की कोशिश में बिता दूंगा। प्यार के लिए दुख की कीमत चुकानी पड़ती है। अलविदा, मेरे प्यारे लाइटहाउस।”

यह पोस्ट पढ़कर हजारों लोग भावुक हो गए थे और उन्होंने नायडू को ढांढस बंधाया था।

नायडू की नई भूमिका से टाटा मोटर्स को होगा फायदा?

Sponsored Ad

अब, जब Shantanu Naidu को टाटा मोटर्स में एक महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कंपनी के लिए क्या नया लेकर आते हैं। उनकी रणनीतिक सोच और नवाचार में गहरी रुचि कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

उनका यह सफर न सिर्फ उनके लिए, बल्कि रतन टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भी अहम साबित हो सकता है।

Read More: Latest Business News

Leave A Reply

Your email address will not be published.