नई दिल्ली, टेलीविजन के चर्चित शो Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। यही वजह है कि यह शो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। मौजूदा ट्रैक में कहानी ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है, जहां सवि, रजत, और अनुभव के बीच की उलझनें गहराती जा रही हैं। आइए जानें कि आने वाले एपिसोड में क्या-क्या होगा।
अनुभव देगा सवि को खुशखबरी
Sponsored Ad
शो के अगले एपिसोड में अनुभव एक अहम कदम उठाने वाला है। वह पहले लकी को यह समझाने में कामयाब होता है कि अगर उसने बच्चे को अपना नाम नहीं दिया, तो उसे पांच साल की जेल हो सकती है। इसके बाद अनुभव सवि से मिलने स्कूल के पास पहुंचता है। इस दौरान सवि, सई को स्कूल से लेने जा रही होती है। अनुभव सवि को तापसी केस के वापस लिए जाने की खुशखबरी देता है। सवि इस खबर को सुनकर बहुत खुश हो जाती है और उसे गले लगा लेती है।
रजत को लगेगा सवि पर शक
सवि और अनुभव को गले लगाते हुए देखकर रजत का दिल टूट जाता है। वह बिना कुछ कहे वहां से चला जाता है और बार में बैठकर शराब पीने लगता है। रजत को सवि की पुरानी बातें याद आती हैं और वह खुद से कहता है कि वह दोबारा किसी को अपना दिल तोड़ने का मौका नहीं देगा। रजत के मन में शक इस कदर घर कर जाता है कि वह सवि से दूरी बनाना शुरू कर देता है।
सवि की तैयारियां होंगी बेकार
दूसरी ओर, सवि रजत के लिए खास सरप्राइज प्लान करती है। वह क्रिसमस पार्टी की तैयारियां करती है और रजत का पसंदीदा खाना बनाती है। लेकिन जब रजत घर नहीं आता, तो सवि परेशान हो जाती है। वह रजत को ढूंढने निकलने ही वाली होती है कि तभी रजत शराब पीकर घर पहुंचता है।
रजत का गुस्सा बिगाड़ेगा रिश्ता
घर पहुंचते ही रजत अपने परिवारवालों और सवि पर भड़क जाता है। सवि ने जो प्यार और मेहनत से खाना बनाया था, रजत उसकी कद्र नहीं करता। वह गुस्से में कहता है कि सवि सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि उसे मूर्ख भी बनाती है। रजत का यह व्यवहार रिश्ते को और बिगाड़ देता है।
क्या सवि और रजत का रिश्ता बचेगा?
रजत के इस रवैये से सवि के मन में गहरा दर्द है। अब देखना यह होगा कि क्या रजत सवि पर लगाए गए अपने शक को दूर कर पाएगा? और क्या सवि उसे माफ करेगी? शो के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को और भी बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।