अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो दिमाग की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं, और याद्दाश्त को मज़बूत बनाते हैं।

अखरोट दिल के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। इसमें मौज़ूद एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ वसा के कारण हृदय रोग का खतरा कम किया जा सकता है।

अखरोट में फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो भूख को कम करने और वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अखरोट का ज्यादा सेवन वज़न बढ़ा सकता है।

अखरोट, डायबिटीज़ को नियंत्रित कर सकता है और इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने में भी मदद कर सकता है, जिससे मधुमेह का खतरा कम किया जा सकता है।

इसमे विटामिन E और C की अधिक मात्रा होने से शरीर को "फ्री रेडिकल्स" से बचाने में मदद मिलती है। फ्री रेडिकल्स, शरीर की कोशिकाओं को डैमेज करते हैं।

अखरोट में पाए जाने वाले मिनरल्स जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा हड्डियों के लिए फ़ायदेमंद होते हैं।

अखरोट में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

इसमें पाए जाने वाले विटामिन और खनिज त्वचा और बालों की सेहत को सुधारने में सहायक होते हैं।