MSI ने दो नए बिजनेस लैपटॉप E13 Flip Evo और E16 Flip किये लॉन्च

0

Taiwan बेस्ड कंपनी MSI ने Summit Series में अपने नए दो Business Convertible Laptops E13 Flip Evo और E16 Flip को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इन नए Convertible Laptops में Noise Reduction कैमरा और Audio Noise Cancellation जैसे फीचर दिए गए है।

E13 Flip Evo और E16 Flip के फीचर्स

Sponsored Ad

इन नए Convertible लैपटॉप में Intel का Tiger Lake Processor लगा है (11th Gen Intel Core i7) जिसका 16:10 Ratio है। दोनों ही माडॅल में MPP 2.0 Stylus (MSI का पेन) दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इन दोनों ही माडॅल में 20 घंटे की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2 और दो Thunderbolt 4 Connectors लगे हैं। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C 3.2 और USB-A 3.2, साथ ही ऑडियो कोम्बो जैक भी दिया गया है।

E13 Flip Evo की Specifications

E13 Flip Evo में 13.4 इंच की FHD टचस्क्रीन दी गई है जिसमें 1920×1200 पिक्सल का रिज़ोल्यूशन मिलेगा, स्क्रीन की मोटाई 14.9 mm और वज़न 1.35 किलोग्राम है। E13 Flip Evo में 11th Gen Intel Core i7-1185G7 प्रोसेस्सर के साथ 32 जीबी LPDDR4x 4267MHz की RAM दी गई है। इसमें Quick-Boot Time, पूरे दिन चलने वाली बैटरी दी गई हैं। MSI कंपनी ने दावा किया है कि यह लैपटॉप बाकी लैपटॉप की बजाय 10% ज़्यादा बेहतर Perform करता है।

E16 Flip की Specifications

Sponsored Ad

Sponsored Ad

दिखने में E16 Flip Workstation जैसा डिवाइस लगता है Content Creation के लिए E16 Flip में Latest Nvidia Graphics Card दिया गया है। कंपनी का कहना है कि Conference call के लिए इसमें 4 Microphones दिए गए है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.2 और साथ में PCIe 4.0 NVMe SSD storage दिया गया है।

E13 Flip Evo और E16 Flip की कीमत

gadget uncle desktop ad

MSI कंपनी ने फ़िलहाल Summit Series में E13 Flip Evo की क़ीमत $1,599.99 जाहिर की है हालांकि E16 Flip की कीमत को अभी तक बताया नहीं गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.