Commonwealth Games 2022 में आज के भारतीय मैच, किन खिलाडियों से होगी मैडल की उम्मीद

0

बर्मिंघम, इंग्लैंड। Commonwealth Games 2022 का आगाज़ कल से हो चुका है और आज से भारत के कई नामी खिलाड़ी जीत की आस में मुकाबला शुरू करेंगें। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज बैडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और अन्य स्पर्धाऐं देखने को मिलेंगी। स्टार खिलाड़ियों में पीवी सिंधु, हरमनप्रीत कौर और मनिका बत्रा अपने अपने मैच खेलेंगी तो वहीं हरमनप्रीत की अगुवाई में महिला क्रिकेट टीम, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।

8 बजे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Commonwealth Games 2022)

Sponsored Ad

आज रात 8 बजे से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना ​सफर शुरू करेगी। कप्तान हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारतीय टीम जोश से भरी है और बड़ा उलटफेर कर सकती है। इस समय भारतीय टीम मे कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं जो ऑस्ट्रेलिया को पराजित करने का माद्दा रखते हैं। भारतीय टीम को शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा से ज्यादा उम्मीद रहेंगी। शानदार खेल दिखाने वाले ये खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच को अपनी तरफ खींचने की गजब की प्रतिभा रखते हैं।

घाना से भिड़ेगी महिला हॉकी टीम

क्रिकेट के साथ ही भारत की महिला हॉकी टीम भी आज से ही घाना के विरूद्ध Commonwealth Games 2022 की शुरूआत करने जा रही है। यहां गौर करने वाली बात है कि भारतीय कप्तान रानी रामपाल चोटिल हैं जिसकी वजह से कप्तानी की बागडोर गोलकीपर सविता पुनिया के हाथों में दी गई है। भारतीय महिला हॉकी ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था और टीम उसी प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेगी। भारत बनाम घाना के बीच मैच आज शाम 6.30 बजे शुरू होगा।

पीवी सिंधु से होगी जीत की आस

Sponsored Ad

Sponsored Ad

भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु भी आज मिश्रित टीम स्पर्धा के तहत पाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच का आगाज़ करेंगी। भारतीय टीम इस स्पर्धा में पिछल बार की चैम्पियन टीम है और उनसे बेहतर खेल दिखाने की उम्मीद रहेगी। भारत की बैडमिंटन टीम में पीवी सिंधु के साथ लक्ष्य सेन, आकाशी कश्यप, किदांबी श्रीकांत और अन्य खिलाड़ी हैं। सिंधु पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना प्रदर्शन ओर बेहतर करने की कोशिश करेंगी। पिछली बार सिंधु, केवल एक ही रजत पदक अपने नाम कर सकीं थीं। पाकिस्तान के विरूद्ध ये मैच रात 11 बजे खेला जाऐगा।

टेबल टेनिस में जीत की उम्मीद

gadget uncle desktop ad

पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स की चैम्पियन रह चुकी मनिका बत्रा से इस बार भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। मनिका, महिला टीम इवेंट क्वालिफाइंग राउंड 1 से प्रतियोगिता शुरू करेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि मनिका पिछली बार टीम स्पर्धा और एकल स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीत चुकी हैं साथ ही उन्होने महिलाओं के डबल्स में भी रजत पदक अपने नाम किया था। इस प्रतियोगिता के लिए मनिका के साथ श्रीजा अकुला, रीथ ऋषि और दीया चितले भी हैं। ये मैच आज शाम 7 बजे शुरू होने वाला है।

बॉक्सिंग प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता

भारतीय टीम का बॉक्सिंग में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। ऐसे में अनुभवी बॉक्सर शिव थापा आज रात 9 बजे से अपने अभियान की शुरूआत करेंगे। शिव थापा टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे और वे इसकी भरपाई Commonwealth Games 2022 में करना चाहेंगे। भारतीय खेल प्रशंको को उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी। देखना होगा कि वे इस बार क्या कमाल कर पाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.