Best Place to Settle Outside India, भारत के बाहर बसने पर लाखों का अनुदान दे रहे ये देश

0

Best Place to Settle Outside India: विदेश जाना आखिर किसका सपना नहीं होता। लगभग हर व्यक्ति चाहता है कि उसको विदेश में नौकरी मिल जाए या विदेश यात्रा का मौका मिल जाए। यदि आप भी यही सोच रहें हैं तो आप सही खबर पर पहुंचे हैं। दुनिया में कई क्षेत्र और देश ऐसे हैं जिनकी आबादी भारत की तुलना में बहुत ही कम है। बात करें दुनिया के सबसे खूबसूरत देश स्विटरलैंड की तो इसकी कुल आबादी 87 लाख 85 हजार 450 है जबकि भारत की राजधानी दिल्ली की अनुमानित जनसंख्या 3 करोड़ 20 लाख 66 हजार है।

अब आप इस बात का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं कि विदेशों में लोगों की कितनी कमी है। जिन देशों में आबादी कम है वहां कई तरह के काम काज के लिए लोगों की भारी किल्लत है। ऐसे में कुछ देश ऐसे हैं ​जो लोगों को उनके देशों में सैटल होने लिए अनुदान राशि भी मुहैय्या कराते हैं ​लेकिन उसके कुछ नियम है जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

Sponsored Ad

Best Place to Settle Outside India (अमेरिका)

विदेश का नाम आते ही सबसे पहले अमेरिका का नाम जुबां पर आ जाता है। मीडिया​ रिपोर्ट्स केे अनुसार अमेरिका में कुछ प्रांत हैं जो लोगों को वहां रहने के लिए अनुदान भी देते हैं। अमेरिका में एक राज्य है ‘ओकलाहोमा’ और इसी राज्य का एक शहर है ‘तुलसा’ जो लोगों को उस क्षेत्र में बसने के लिए 7.4 लाख का अनुदान देता है। यहां बसने पर लोगों को फ्री डेस्क स्पेस और नेटवर्किंग इवेंट्स में भी शामिल होने का मौका मिलता है।

अमेरिका का ही एक अन्य क्षेत्र है ‘बेमिजी’ जो ‘मिनेसोटा’ राज्य का हिस्सा है। ये क्षेत्र भी लोगों को यहा बसने के लिए 1.8 लाख रूपये की अनुदान राशि प्रदान करता है।

स्विटरलैंड में कैसे शिफ्ट हों

Sponsored Ad

Sponsored Ad

Best Place to Settle Outside India में अगला नाम है, स्विटजरलैंड का। जी हां दुनिया का सबसे खूबसूरत देश स्विटजरलैंड भी लोगों को अपने यहां बसने की अनुमति देता है। स्विटजरलैंड में एक क्षेत्र है जिसका नाम ‘एल्बीनेन’ है जहां कोई भी व्यक्ति सैटल हो सकता है, और तो और यहां पर बसने के लिए ये देश 21 लाख रुपये से ज्यादा की अनुदान राशि भी देता है।

स्विटरलैंड में बसने के लिए इस देश ने कुछ नियम भी बनाए हैं, वो भी हम आपको बता देते हैं। इस देश में बसने की पहली शर्त है कि आपको यहां कम से कम 10 साल तक रहना होगा और आपके पास स्विटरलैंड की नागरिकता भी होनी चाहिए और नागरिकता नहीं है तो आपको स्विटरलैंड की नागरिकता प्राप्त पुरूष या महिला से शादी करनी होगी।

gadget uncle desktop ad

स्पेन में भी हो सकते हैं सैटल

स्विटरलैंड की ही तरह स्पेन भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यदि आप स्पेन में सैटल होना चाहते हैं तो आप यहां के ‘पोंगा टाउन’ पर विचार कर सकते हैं। स्पेन के इस क्षेत्र में सैटल होने के लिए आपको 2.6 लाख रूपये की अनुदान राशि भी मिलती है। इस क्षेत्र की एक अन्य खास बात है कि यदि कोई शादीशुदा जोड़ा यहां बसने के लिए जाता है और ये जोड़ा वहां किसी बच्चे को जन्म देता है तो उसके लिए भी 2.6 लाख रूपये की अलग से अनुदान राशि प्राप्त होती है।

स्पेन का ही एक अन्य क्षेत्र ‘रुबिया टाउन’ है जो, लोगों को वहां बसने के लिए हर महीने 8 हजार रूपये तक की अनुदान राशि उपलब्ध कराता है।

इटली है शानदार ऑप्शन

Best Place to Settle Outside India की इस लिस्ट में इटली भी शामिल है। इटली के 2 शानदार शहर ‘कैंडेला’ और ‘कैलाबेरिया’ है जहां आप ​आसानी से शिफ्ट हो सकते हैं। ये क्षेत्र प्रति व्यक्ति 1 लाख रुपये से ज्याद अनुदान राशि देता है और यदि आप अपनी पूरी फैमली को लेकर यहां बसते हैं तो अनुदान राशि बढ़ जाती है, तब ये राशि 1.7 लाख रुपये हो जाती है।

लेकिन इटली में बसने के लिए कुछ नियम हैं। इटली के इन 2 शहरों में बसने के लिए आपकी उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए। दूसरे शहर ‘कैलाबेरिया’ में यदि आप 3 तक रह लेते हैं तो आपको 24 लाख रुपये तक का अनुदान मिल सकता है।

ग्रीस में बसने का मौका

Sponsored Ad

Best Place to Settle Outside India की लिस्ट में अगला और आखिरी नाम है ग्रीस का। यहां का एक क्षेत्र है ‘एंटीकायथेरा’ जहां आप बहुत ही कम खर्चे में घर बना सकते हैं। ‘एंटीकायथेरा’ एक आइलैंड है जहां पर ज़मीन काफी कम कीमत में मिल जाती है। यहां आप मात्र 43 हजार रूपये में जमीन खरीद कर घर बना सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.