Baba Vanga 2022 Predictions: कोरोना से ज्यादा खतरनाक Virus का होगा कहर

0

Baba Vanga 2022 Predictions: साल 2021 अब चन्द दिनों का मेहमान है। वहीं 2022 कैसा रहेगा इसकी भी भविष्यवाणी सामने आ चुकी है। नए साल की शुरुआत होने से पहले हर वर्ष बाबा वेंगा द्वारा की गई भविष्यवाणियां पूरी दुनिया में चर्चा का विषय रहती है।

Baba Vanga 2022 Predictions (कौन हैं बाबा वेंगा)

Sponsored Ad

बाबा वेंगा बुल्गारियन भविष्यवक्ता थीं जिनका असली नाम वेंगेलिया गुश्‍तेरोवा था। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1911 में हुआ था। 12 साल की उम्र में एक भयानक तूफ़ान में बाबा वेंगा की दोनों आंख चली गयी थी लेकिन कहा जाता है कि बाबा वेंगा को दिव्य शक्तियां प्राप्त थीं जिससे वो सटीक भविष्यवाणी कर सकती थी।

उनकी मृत्यु 1996 में 85 साल की उम्र में हो गई थी। उन्होंने अपनी मृत्यु की भी भविष्यवाणी पहले कर दी थी जो बिल्कुल सच साबित हुई। बाबा वेंगा ने साल 5079 तक की भविष्यवाणियां मरने से पहले ही कर दी थी।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां कई बार हुइ हैं सच

इससे पहले भी बाबा वेंगा की कई सारी महत्वपूर्ण भविष्यवाणी सच हो चुकी हैं। उन्होंने सोवियत संघ (USSR) के टूटने, अमेरिका का 9/11, 2004 की सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति के अमेरिकी राष्ट्रपति (ओबामा) बनने, ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मौत और 2010 के अरब स्प्रिंग जैसी कई महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की थीं। इसलिए दुनिया भर के लोग बाबा वेंगा की साल 2022 की भविष्यवाणी सुनकर बेहद डर गए हैं।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

साल 2022 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां

चूंकि बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां पहले सच साबित हो चुकी हैं इसी के मद्देनज़र लोगा बाबा की कही बातों पर विश्वास करते हैं और जब नया साल आता है तो उनकी कही बातें मीडिया में छाने लगती हैं। जानते हैं 2022 को लेकर (Baba Vanga 2022 Predictions) बाबा वेंगा की क्या भविष्यवाणियां है।

gadget uncle desktop ad

भारत में पड़ेगा सूखा

बाबा वेंगा (Baba Vanga) द्वारा की गई भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2022 भारत के लिए किसी खतरे से खाली नहीं है। भारत में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा पहुंच जाएगा जिसकी वजह से फसलों पर टिड्डियों का हमला होगा और भारत में सूखा पड़ने की आशंका होगी।

दुनियां में पीने की पानी की किल्लत

Baba Vanga 2022 Predictions के अनुसार साल 2022 में दुनिया के बड़े शहरों में पीने के पानी की किल्लत रहेगी। नदियों में प्रदूषण बढ़ने से पानी की कमी हो जाएगी।

स्क्रीन पर बीतेगा अधिक समय

बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवानी में ये भी बताया है कि साल 2022 में लोग स्क्रीन पर पहले के मुकाबले अधिक समय बिताएंगे, यानी कि लोगोें का समय कंप्यूटर और मोबाइल पर अधिक बीतेगा। आपको बता दें कि वर्तमान में ये बात बिल्कुल सही साबित हो चुकी है। बच्चों और बड़ों में तो जैसे मोबाईल फोन की लत ही लग गई हो।

कोरोना से ज्यादा खतरनाक वायरस का हमला

Sponsored Ad

साल 2022 के लिए ये सबसे डरावनी भविष्यवाणी है। बाबा वेंगा के अनुसार रिसर्चर्स का एक समूह साइबेरिया में एक घातक वायरस की खोज करेगा, जो अब तक बर्फ में जमा हुआ है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियर पिघलेंगे और ये वायरस दुनिया भर में फैल जाएगा। इसके बाद स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: Floating Stone In Water: क्या है रामायण काल में रामसेतु के तैरते पत्थरों का राज़

इस संक्रामक वायरस से लड़ने के लिए दुनियभर के बड़े देश अपनी सारी ताकत लगा देंगे, कई तरह की दवाइयां और टीके बनाये जाऐंगे लेकिन इस कोरोना से भी अधिक संक्रामक बीमारी से लड़ने में सारी तरकीबें असफल रहेंगी।

हिंद महासागर में भूकंप और सुनामी का खतरा

Baba Vanga 2022 Predictions
Tsunami 2004

बाबा वेंगा (Baba Vanga) के मुताबिक 2022 में दुनिया में जहां एक ओर सूखे आएँगे, वहीं दूसरी ओर भूकंप और सुनामी का खतरा भी बढ़ जाएगा। हिंद महासागर में भूकंप के बाद एक बड़ी सुनामी आएगी जो ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया, भारत समेत दुनिया के कई देशों के तटीय क्षेत्रों में तबाही मचा देगी। ये सुनामी सैकड़ों लोगों की जान ले लेगी।

धरती पर होगा एलियन का हमला

बाबा वेंगा के अनुसार एलियंस द्वारा ओमुआमुआ (Oumuamua) नाम का एक एस्टेरॉयड धरती पर भेज दिया जाएगा। जिससे धरती पर को इससे काफी नुकसान भी होगा। बाबा वेंगा के अनुसार 5079 में दुनिया समाप्त हो जाऐगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.