छेड़छाड़ के आरोपी के मां-बाप ने महिला को जिंदा जलाया | प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

0

Mahoba News (UP) : एक तरफ देश आजादी के जश्न में डूबा था वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर देश के सामने आई। महोबा में 15 अगस्त को एक महिला को जिन्दा जला कर मारने की कोशिश की गई।

यू.पी. के महोबा जिले में महिला के साथ ऐसा अपराध हुआ जिसके बाद इंसानियत पर भरोसा करना मुश्किल है। इतने बड़े देश में जहां टेक्नोलॉजी के ज़रिए दुनिया भर में भारत का नाम रोशन हो रहा है, वहीं दूसरी ओर महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं है। महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेज दिया जिसके बाद आरोपी के माता-पिता ने शिकायतकर्ता 30 वर्षीय महिला पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी।

Sponsored Ad

Mahoba News: महिला की बेहद हालत नाजुक

महिला को जली हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स के अनुसार महिला 90% जल चुकी है और हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने अपने पड़ोसी पर छेड़- छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। फिलहाल आरोपी के परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रियंका गांधी का यूपी सरकार पर निशाना

इस मामले को लेकर प्रियंका गांधी वाडरा ने उत्तरप्रदेश सरकार पर निशाना साधा है उन्होने दैनिक भास्कर की खबर को आधार बनाकर अपने ट्वीटर हैण्डल से ट्वीट करते हुए लिखा है “उप्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की प्रतिदिन औसतन 163 घटनाएं होती हैं और अभी तक सरकार इन अपराधों को कम करने को लेकर गंभीर नहीं दिखी है। महिला अगर शिकायत करे तो उसको पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए। महोबा जैसी जघन्य घटनाएं महिलाओं को यौन हिंसा की शिकायत करने से रोकती हैं।”

Sponsored Ad

Sponsored Ad

पुलिस कर रही है मामले की जांच

gadget uncle desktop ad

पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के मुताबिक महिला ने शनिवार को अपने पड़ोसी के खिलाफ छेड़छाड़ के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। शनिवार को पीड़िता ने अपने पड़ोसी के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया था। सुधा सिंह ने यह भी बताया कि बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से नाराज आरोपी के माता-पिता ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर बड़ी बेरहमी से उस पर आग लगा दी।

सुधा सिंह ने बताया “मैंने महिला से बात की, उसने हमें सूचित किया है कि रविवार की सुबह खेत में उसे अकेला पाकर आरोपी के माता-पिता ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाला और उसे आग लगा दी।”

कुलपहाड़ थाने के थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने भी बताया कि महिला को पास में झांसी जिले के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में एक FIR दर्ज की गई है और पुलिस ने आरोपी की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके पिता को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं, जो कि अपराध करने वाले दिन से ही फरार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.